{"_id":"6a4285e4f05aae424901e26a","slug":"prayer-for-good-rain-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-143243-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अच्छी बारिश के लिए की गई प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अच्छी बारिश के लिए की गई प्रार्थना
Mon, 29 Jun 2026 08:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 29 Jun 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बारिश की कामना को लेकर ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की ओर से पूर्णानंद घाट पर विशेष गंगा आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आराधना कर समय पर अच्छी वर्षा और जनकल्याण की प्रार्थना की।
गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी से आमजन परेशान हैं और सभी को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। पर्याप्त वर्षा नहीं होने से गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में मां गंगा से प्रार्थना की गई कि जल्द अच्छी वर्षा हो, जिससे लोगों को राहत मिले और प्रकृति में संतुलन बना रहे। विशेष गंगा आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल तथा जनकल्याण की भी कामना की। वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और गंगा आरती से भक्तिमय हो गया। संवाद