फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Practice classes started in Jatiram Agrawal School

Rishikesh News: जातीराम अग्रवाल स्कूल में शुरू हुआ अभ्यास वर्ग

Tue, 27 May 2025 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Practice classes started in Jatiram Agrawal School
ऋषिकेश। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध जाती राम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्शनगर में नौ दिवसीय प्रधानाचार्य अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। शिशु शिक्षा समिति के सह प्रदेश निरीक्षक विनोद रावत, सेवा भारती प्रमुख पुरुषोत्तम बिजल्वाण, प्रांतीय परीक्षा प्रमुख मुरलीधर चंदोला, टिहरी जिला संभाग निरीक्षक राकेश बहुगुणा, पौड़ी जिला संभाग निरीक्षक भगवती प्रसाद चमोला, विद्यालय के कोषाध्यक्ष नवल किशोर कपूर और व्यवस्थापक डॉ. दीपक तायल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अभ्यास वर्ग में गढ़वाल प्रांत के सभी प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। बैठक में प्रथम सत्र विनोद रावत ने लिया। उन्होंने आदर्श प्रधानाचार्य की संकल्पना सभी के समक्ष रखी। द्वितीय सत्र में राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता रामाश्रय ने सभी को प्रयोग कर पढ़ने की विधि बताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed