फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Police took out march on National Integration Day

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस ने मार्च निकाला

Sun, 01 Nov 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police took out march on National Integration Day
सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर मार्ल्यापण किया। उसके बाद पुलिस की ओर से लक्ष्मणझूला थाने से डीएम कैंप कार्यालय तक मार्च निकाला गया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को किया जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढालवाला से रजनी सिंधोला के नेतृत्व में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाली। यह रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर ढालवाला के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने बाल विकास विभाग की नंदा गौरा और किशोरी बालिकाओं में एनीमिया जैसे गंभीर बीमारियों की जानकारी के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर सरोजबाला, शीला भट्ट, मंजू भट्ट, बीरा रावत, सरला जोशी, अनिता रावत, रेखा भट्ट, रश्मि असवाल आदि मौजूद थे।

ढालवाला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को किया जागरूक करती आंगनबाडी की कार्यकर्ता

ढालवाला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को किया जागरूक करती आंगनबाडी की कार्यकर्ता- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed