फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Police thieves with the help of CCTV mobile thief

मोबाइल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Wed, 24 Jul 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Police thieves with the help of CCTV mobile thief
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल चोर - फोटो : RISHIKESH
कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल से मोबाइल चुराने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें सीसीटीवी फुटेज मददगार बनीद्घ उसके कब्जे से एक चोरी की स्कूटी भी बरामद हुई है, जिसे उसने कोटद्वार से चुराया गया था। वह इसी के सहारे वारदात को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन

कोतवाल रितेेश शाह के मुताबिक बीती 21 जुलाई को शिकायतकर्ता अमित सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी हरिद्वार रोड ऋषिकेश की ओर से तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया था कि 21 जुलाई की सुबह गंगा होमस्टे होटल के रिसेप्शन पर उन्होंने अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था, जिसे अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

होटल तथा आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो एक युवक लाल रंग की स्कूटी पर सवार होकर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया तो उसे मंगलवार को तहसील चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल ने युवक की पहचान 25 वर्षीय विजय उर्फ बिट्टू पुत्र पृथ्वी सिंह रावत निवासी ग्राम गरुड़, पोस्ट गरुड़, पट्टी सोल डुगरा, तहसील थराली, जिला चमोली के रूप में कराई। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल भी बरामद कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि युवक के पास से कोटद्वार से चुराई एक स्कूटी (यूके15ए 5726) भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed