{"_id":"6944681474d8ee06ec06ebc7","slug":"police-station-made-minorities-aware-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-859782-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: थाना पुलिस ने अल्पसंख्यकों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: थाना पुलिस ने अल्पसंख्यकों को किया जागरूक
Fri, 19 Dec 2025 02:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
थाना परिसर में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अल्पसंख्यक समुदाय को उनके अधिकारों और समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और कानून और सुरक्षा की जानकारी दी। यमकेश्वर थाना पुलिस की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना गया। उप निरीक्षक मुकेश गैरोला ने अल्पसंख्यक समुदाय को कानूनी अधिकार, सुरक्षा और उपलब्ध शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रमों में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की जागरूकता बुकलेट का वितरण भी हुआ।
विज्ञापन