{"_id":"681131226acb8af0d0062fba","slug":"police-should-verify-the-suspects-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-677409-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: संदिग्ध लोगों का सत्यापन करें पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: संदिग्ध लोगों का सत्यापन करें पुलिस
Wed, 30 Apr 2025 01:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पालिका की केशवपुरी और राजीवनगर बस्ती में पहचान छिपाकर निवास करने वाले लोगों का पुलिस सत्यापन करें। साथ ही ऐसे लोगों को चिह्नित कर उन पर उचित कार्रवाई करे।
मंगलवार को नगर पालिका केशवपुरी क्षेत्र के सभासद अमित कुमार ने कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल राणा को ज्ञापन सौंपा और सत्यापन अभियान चलाने की मांग की। कहा कि राजीवनगर समेत नगर की विभिन्न बस्तियों में लोग पहचान छिपाकर रहते है। ऐसे में कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी शरण पा जाते है। जिसके कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।
आर्यनगर क्षेत्र के सभासद सुरेश सैनी ने नगरीय क्षेत्र में नशीले पदार्थ बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की। बताया कि कुछ संदिग्ध लोग नशीले पदार्थ की तस्करी में लिप्त है। जिनकी पहचान कर उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। बताया कि संदिग्ध लोग युवाओं और छात्रों को शिकार बना रहे हैं। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल राणा ने कहा कि पुलिस समय-समय पर सत्यापन अभियान को चलाती है। जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी।