{"_id":"68040830b55180d6a4052e02","slug":"police-revealed-the-theft-in-satyanarayan-temple-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-669211-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पुलिस ने किया सत्यनारायण मंदिर में हुई चोरी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पुलिस ने किया सत्यनारायण मंदिर में हुई चोरी का खुलासा
Sun, 20 Apr 2025 02:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री सत्यनारायण मंदिर में चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। चोरी का सामान एक खाली प्लॉट में गड्ढा खोदकर छिपाया गया था। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विगत 18 अप्रैल को रायवाला स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में चोरी हुई थी। मंदिर के पुजारी राजकिशोर तिवारी ने पुलिस को तहरीर देते हुए घटना की जानकारी दी। पुजारी के अनुसार मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर रखे दानपात्र व अलमारी से एक लाख 70 हजार रुपये नकद, दो पीतल के छोटे घंटे व तीन चांदी की छोटी छत्र चोरी कर लिए गए है।
मामले की जानकारी मिलते ही सीओ संदीप नेगी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात रेलवे अंडर पास के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो लोगों को रोका और तलाशी ली। दोनों से पांच-पांच हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
एक युवक ने अपना नाम वैदिक नगर निवासी पवन नेगी बताया, जबकि दूसरा नाबालिग निकला। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि 18 अप्रैल को सत्यनारायण मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बताया कि उन्होंने मंदिर से एक लाख 72 हजार 31 रुपये, दो पीतल के घंटे व सफेद रंग के तीन छत्र चोरी किए थे। चोरी का सारा सामान उन्होंने मुर्गी फार्म स्थित एक खाली प्लाॅट में गड्ढा खोदकर दबाया है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है। नाबालिग को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। पवन नेगी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार पवन के खिलाफ चोरी व अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज है।