फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Police have arrested three people, including two minors

Rishikesh News: नाबालिग छात्र को बंधक बनाकर पीटने वाले तीन गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2024 03:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Police have arrested three people, including two minors
Iसैनी समाज के लोग पहुंचे कोतवाली, आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांगI
विज्ञापन


नाबालिग छात्र को बंधक बनाकर पीटने वाले दो नाबालिग समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सैनी समाज के लोग गंगनहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई करने की मांग की है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मतलबपुर निवासी एक छात्र तीन दिन पहले अपनी बहन को लेने बीएसएम कॉलेज गया था। इसी दौरान युवक का अपहरण कर कुछ लड़के बुचड़ी फाटक के पास एक मकान में ले गए थे। छात्र को बंधक बनाकर पीट दिया था। साथ ही उससे माफी मंगवाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन




मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। गंगनहर कोतवाली पुलिस की टीम ने मामले में तीन को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। तीसरे आरोपी का नाम कृष उर्फ नन्नू निवासी गोलभट्टा कोतवाली रुड़की है। इनकी गिरफ्तारी की बात जैसे ही सैनी समाज के लोगों को हुई तो बड़ी संख्या में अलग-अलग संगठनों से सैनी समाज के लोग कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार से पकड़े गए आरोपियों का पॉक्सो और जान से मारने की कोशिश करने में कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने पहले ही मुकदमा हत्या के लिए अपहरण की धाराओं में दर्ज किया है। वहीं इस मामले में पॉक्सो की धारा नहीं लग सकती है। बताया कि चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक के समझाने पर सभी लोग कोतवाली से रवाना हुए। इस मौके पर भाजपा नेता जय भगवान सैनी, कांग्रेस नेता राजकुमार सैनी, लोजमो संयोजक सुभाष सैनी, अंकित सैनी, सुंदर पाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed