फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Police caught charas who had come to sell tourists

पर्यटकों को बेचने आया था चरस पुलिस ने पकड़ा

Fri, 18 Mar 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police caught charas who had come to sell tourists
ऋकिकेश। मुनिकीरेती क्षेत्र में पर्यटकों को चरस बेचने आए एक तस्कर को थाना पुलिस और एसओजी टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

होली के त्योहार के बीच योगनगरी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है। कैंप और होटल पूरी तरह पैक हो गए हैं। पर्यटकों की जबरदस्त आमद को देखते हुए ड्रग तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि क्षेत्र में नारकोटिक्स ड्रग्स की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को वह पुलिस और एसओजी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उनको एक संदिग्ध व्यक्ति ढालवाला के पास घूमता दिखा। पुलिस ने व्यक्ति को बुलाकर उसके पूछताछ की। बातचीत के दौरान शक होने पर जब व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक किलोग्राम चरस बरामद हुई। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि आरोपी की पहचान नरेश निवासी राजीव नगर, डोईवाला, जिला देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह कैंपों और पर्यटक स्थलों के आसपास पर्यटकों को चरस बचने आया था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसको पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed