फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Police attached the house of absconding BJP councilor

फरार भाजपा पार्षद के घर की पुलिस ने की कुर्की

Thu, 09 Dec 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police attached the house of absconding BJP councilor
नेहरू ग्राम बैराज कॉलोनी में मारपीट के आरोपी पार्षद के घर की कुर्की करती पुलिस। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। महिला और उसके परिवार से मारपीट के मामले में बीते पांच महीने से फरार चल रहे आरोपी भाजपा पार्षद शौकत अली के घर की पुलिस ने कुर्की कर दी है। इस मामले में दो आरोपी परवेज अंसारी और साजिया पहले ही सरेंडर कर चुके हैं। अब पुलिस फरार पार्षद पर इनाम भी घोषित करने की तैयार कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बीती 10 जुलाई को भाजपा पार्षद शौकत अली समेत पांच लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। शिकायतकर्ता बबीता देवी पत्नी स्व. राम कुमार सैनी निवासी बैराज कॉलोनी का आरोप था कि आठ जुलाई की रात को शौकत अली, उसका दामाद परवेज अंसारी, बेटी साजिया, बेटा गोलू और समधन उसके घर में जबरन घुस आए थे। पांचों आरोपियों ने उसकी दो बेटियों और नातिन से मारपीट की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पार्षद समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। मारपीट की घटना के बाद महिला की छोटी बेटी का गर्भपात हो गया। महिला का आरोप था कि आरोपियों ने उसकी गर्भवती बेटी के पेट पर लात मारी थी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। वहीं पांचों आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार हो गए। पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। आरोपियों को न्यायालय ने वारंट भी जारी किए। लेकिन आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया। इसके बाद न्यायालय ने आरोपी शौकत अली के घर की कुर्की के आदेश जारी दिया। सीओ ऋषिकेश डीसी ढौडियाल ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने पार्षद शौकत अली के नेहरूग्राम स्थित निजी आवास और बैराज कालोनी में आवंटित सरकारी आवाज पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया था। बुधवार दोहपर करीब 3.30 पर आईडीपीएल चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल टीम सहित आरोपी पार्षद के दोनों आवासों पर पहुंचे। आरोपी के घर से चौखट- किवाड़, टीवी, मेज, टेबल, कुर्सी आदि घरेलू सामान जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed