फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Plastic bags filled in the Ganges to stop the flow

Rishikesh News: धारा रोकने के लिए गंगा में भर दिए प्लास्टिक के कट्टे

Fri, 09 Jun 2023 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Plastic bags filled in the Ganges to stop the flow
गंगा प्रेमियों में सिंचाई विभाग के खिलाफ आक्रोश, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम को लेकर नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला की ओर से कार्रवाई की जाती है, लेकिन क्षेत्र में जी-20 के तहत कार्यों के दौरान सिंचाई विभाग नरेंद्रनगर ने धारा रोकने के लिए गंगा में प्लास्टिक के कट्टों से बाढ़ बना दी है। इसको लेकर गंगा प्रेमियों में आक्रोश है।
गौरतलब है कि मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद घाट पर जी-20 कार्यक्रम के तहत सिंचाई विभाग नरेंद्रनगर ने गंगा की धारा को घाट की ओर मोड़ा था। इसके लिए मुख्य धारा और छोटी धारा के बीच मलबे की बाढ़ बनाई गई है, लेकिन इस बाढ़ में विभाग ने सीमेंट के प्लास्टिक के कट्टों को रेत से भरकर सपोर्ट दिया है। इससे कई गंगा प्रेमी सिंचाई विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाता है।
विज्ञापन




पालिका की ओर से रेहड़ी, ठेली और दुकानदारों के खिलाफ प्लास्टिक के उपयोग करने पर चालान की कार्रवाई की जाती है। लेकिन सिंचाई विभाग की ओर से गंगा में प्लास्टिक के कट्टे जमा करने पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ट्रस्ट ने विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन






जी-20 निर्माण कार्य के दौरान प्लास्टिक के कट्टों को गंगा में डाला जाना सही नहीं है। यदि ऐसा है तो इसको लेकर विभागीय जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

- कमल सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग नरेंद्रनगर




क्षेत्र में प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित है। सिंचाई विभाग की ओर से गंगा में प्लास्टिक के कट्टों का उपयोग किया गया है तो विभाग पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- तनवीर सिंह मारवाह,
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका मुनि की रेती, ढालवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article