{"_id":"60f1e1328ebc3ec20b218e3f","slug":"planted-12550-saplings-in-36-gram-panchayats-in-doiwala-rishikesh-news-drn3846736156","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोईवाला में 36 ग्राम पंचायतों में 12550 पौधे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोईवाला में 36 ग्राम पंचायतों में 12550 पौधे लगाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला। लोक पर्व हरेला को मनाते हुए शुक्रवार को तमाम स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर पौधे लगाऐ। पौधे लगाकर उनके संरक्षण और प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए संकल्प लिया गया। डोईवाला में 36 ग्राम पंचायतों में 12550 पौधे लगाए गए।
शुक्रवार को शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज में हरेला पर्व के तहत प्राध्यापकों और अन्य लोगों ने औषधीय और फलदार पौधे लगाए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल, डॉ. आरएस रावत, डॉ. एनडी शुक्ला, डॉ. एसके कुडियाल, डॉ.वंदना, डॉ. पूनम, डॉ. नूर हसन आदि थे। दून घाटी कालेज ऑफ प्रोफेसनल एजुकेशन प्रेमनगर बाजार में भी पौधरोपण हुआ। संस्थान के चैयरमैन वीरेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि पौधे लगाकर हम जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। अर्चना दास, कुलदीप आचार्य, ऋषि पंत, आरती, सत्यपाल, दलजीत सिंह, जगजीवन पाल, सजंय सिंह आदि थे। हरेला पर्व के तहत विकास खण्ड डोईवाला में 36 ग्राम पंचायतों में 12550 पौधे लगाए गए। खण्ड विकास अधिकारी बीएस नेगी ने बताया कि पंचायतों में सघन पौधरोपण किया गया। भाजपा माजरी ग्रांट मण्डल ने विभिन्न बूथों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें वन पंचायत सलाहकार परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष करन बोरा, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार, रामेश्वर लोधी, चंद्रभान, मनोज पाल, प्रताप सिंह, श्याम सिंह, जसविंदर सिंह डाली, पंकज रावत, जरनैल सिंह, रविन्द्र पाल, गुरजीत सिंह, कुसुम शर्मा, रेणु चौधरी, पूनम देवी, अमरजीत कौर आदि थे।