फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pit becomes trouble on Laxmanjhula-Swargashram road

लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम मार्ग पर गड्ढे बने मुसीबत

Mon, 07 Oct 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Pit becomes trouble on Laxmanjhula-Swargashram road
खस्ताहाल लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम मुख्य मार्ग। - फोटो : RISHIKESH
मुनिकीरेती। लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम मुख्य मार्ग पर गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था नहीं होने और जगह-जगह गड्ढों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। मार्ग के सुधारीकरण के लिए एक साल पहले बजट पास हो चुका है। इसके बावजूद प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से प्रसिद्ध इस क्षेत्र में सैकड़ों तीर्थयात्रियों और पर्यटकों का आवागमन बना रहता है। स्वार्गाश्रम-लक्ष्मणझूला मार्ग पर सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। लोग आए दिन गड्ढों में रपटकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी अश्वनी गुप्ता का कहना है कि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में शासन से छह करोड़ का बजट पास हो चुका है। छह किमी के इस मार्ग को बनाने के लिए एक साल पहले टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है। इसके बाद भी प्राधिकरण की ओर से मार्ग का सुधारीकरण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्राधिकरण जल्द ही मार्ग का सुधारीकरण शुरू नहीं कराता तो शासन स्तर पर इसकी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

----
सड़क निर्माण का कार्य पहले हरिद्वार विकास प्राधिकरण के पास था, लेकिन वर्तमान में यह कार्य पौड़ी विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है। इससे सड़क के निर्माण कार्य में देरी हुई। सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी यमेश्वर पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed