फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pigs dying due to unknown disease, corporation closed 10 meat shops

सुअरों में फैली अज्ञात बीमारी, नगर निगम ने मीट की 10 दुकानें बंद कराई

Wed, 29 Jun 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pigs dying due to unknown disease, corporation closed 10 meat shops
अज्ञात बीमारी से सुअरों की मौत हो रही है। इसे देखते हुए नगर निगम की टीम ने रेलवे रोड और आईडीपीएल क्षेत्र में मीट की दुकानें बंद कराई। वहीं पशुपालन विभाग ने मृत सुअरों का पोस्टमार्टम किया लेकिन बीमारी का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम की टीम कर अधीक्षक निशात अंसारी के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और पुलिस बल के साथ रेलवे रोड पर वाल्मीकि नगर पहुंची। यहां पर सुअर का मांस बेचने वाली दुकानों को बंद कराया गया। उसके बाद टीम आईडीपीएल पहुंची। यहां पर सुअर का मीट बेचने वाली दुकानों को बंद कराया गया। कर अधीक्षक ने बताया कि कुछ दिनों पहले कुम्हारबाड़ा, चंद्रेश्वरनगर क्षेत्र में अज्ञात बीमारी से सुअरों के मरने की सूचना मिली थी। अब हर क्षेत्र से सुअर के मरने की सूचना आ रही है। अज्ञात बीमारी से सुअरों के मरने की सूचना के बाद नगर निगम ने पशुपालन विभाग से सुअरों का पोस्टमार्टम करवाया, लेकिन बीमारी का पता नहीं चल पाया। राजस्व उपनिरीक्षक सुधीर सैनी ने बताया कि संदिग्ध बीमारी के चलते सुअरों की मौत हो रही है। वाल्मीकि नगर में आठ और आईडीपीएल में दो दुकान को अग्रिम आदेशों तक बंद रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

सुअरों के अज्ञात बीमारी से मरने की सूचना के बाद नगर निगम की ओर से एक सुअर का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी का पता नहीं चल पाया। बुधवार को अन्य मृत सुअरों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद बीमारी का पता लग पाएगा। - डॉ. अमित वर्मा, पशु चिकित्सक, राजकीय पशु चिकित्सालय ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed