फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pet dog mauled an eight year old girl

Rishikesh News: पालतू कुत्ते ने आठ वर्षीय बच्ची को किया लहूलुहान

Fri, 25 Apr 2025 01:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 25 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Pet dog mauled an eight year old girl

विज्ञापन
ग्राम सभा खैरीकलां में घर से स्कूल जा रही एक आठ वर्षीय बच्ची पर एक आश्रम के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में बच्ची लहूलुहान हो गई। बच्ची को चिकित्सालय में भर्ती किया गया। लोगों ने आश्रम संचालक के खिलाफ हंगामा किया।जिला पंचायत खैरीकलां के जिला पंचायत प्रतिनिधि रमन रांगड़ ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। बिहार मूल की एक आठ वर्षीय बच्ची राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैरीखुर्द कक्षा दो में पढ़ती है। बच्ची हर रोज की तरह स्कूल जा रही थी। दौलत विहार काॅलोनी के समीप एक आश्रम संचालक के सेवादार की ओर से कुछ प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते घुमाए जा रहे थे। इस दौरान अचानक एक प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची का सिर अपने मुंह के जबड़े से बुरी तरह घायल कर दिया। इस हमले में बच्ची के माथे पर घाव हो गए। सिर और शरीर पर भी कई घाव हैं। बच्ची के चिल्लाने पर कड़ी मशक्कत के बाद सेवादार ने कुत्ते पर काबू पाया। लेकिन तब तक बच्ची बुरी तरह लहूलुहान हो चुकी थी। बच्ची की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आश्रम संचालक के खिलाफ जमकर हंगामा किया। आश्रम संचालक ने बच्ची को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता बिहार मूल के हैं और क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में आश्रम संचालक की ओर से प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते पाले जा रहे हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि यदि पीड़ित पक्ष या स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से इस संदर्भ में प्रशासन से शिकायत की जाती है तो विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed