फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   person dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

Wed, 03 Nov 2021 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
person dies under suspicious circumstances
ऋषिकेश। कोतवाली अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि रमेश प्रजापति (27) पुत्र सरदाराराम प्रजापति निवासी ग्राम टमकोर, थाना मलसीसर, जिला झुंझुनू, राजस्थान निवासी आवास विकास में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। बुधवार को व्यक्ति को व्यक्ति का शव कमरे के अंदर चुन्नी के सहारे पंखे से लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। घटनास्थल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें मृतक ने अपने मौत का जिम्मेदार किसी को न ठहराने का जिक्र किया है। रमेश के पिता सरदारा राम प्रजापति ने बताया कि उनका बेटा उनकी पुत्रवधू के साथ आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। इन दिनों उनकी पुत्रबधू मायके गई हुई है। मौत के कारणों को स्पष्ट पता नहीं चल रहा है। कोतवाली पुलिस इस ओर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed