फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Persistent rain damages crops, heightening farmers concerns

Rishikesh News: लगातार बारिश से फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता

Thu, 15 Oct 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 15 Oct 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Persistent rain damages crops, heightening farmers concerns
- डोईवाला में 1000 से 1200 हेक्टेयर भूमि पर होती है धान की खेती, कटाई के बीच बारिश से उत्पादन घटने की आशंका
विज्ञापन

- काली पड़ी धान की फसल, गन्ने की फसल भी गिरी
ऋषिकेश/डोईवाला। अक्तूबर मध्य में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान और गन्ने की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। बारिश और तेज हवाओं के चलते गन्ने की फसल खेतों में गिर रही है, जबकि कटाई के बाद खेतों में पड़ी धान की फसल भीगने से काली पड़ रही है। इससे धान की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ उत्पादन घटने की आशंका भी बढ़ गई है। डोईवाला क्षेत्र में इन दिनों धान की कटाई जोर पकड़ रही है, लेकिन मौसम की बेरुखी किसानों की मेहनत पर पानी फेर रही है।

डोईवाला विकासखंड में करीब 1000 से 1200 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती की जाती है। यहां किसान अक्तूबर के पहले सप्ताह से ही धान की कटाई शुरू कर देते हैं। इस बार लगातार बारिश होने के कारण कटाई का काम प्रभावित हो रहा है। खेतों में खड़ी फसल के साथ कटाई के बाद खुले में रखी धान की फसल को भी नुकसान पहुंच रहा है। बारिश में भीगने से धान की फसल खराब होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


सिमलास ग्रांट के किसान उमेद वोरा ने बताया कि कटाई के बाद खेतों में पड़ी धान की फसल बारिश में भीग रही है। इससे फसल खराब होने की आशंका है। वहीं, बारिश और तेज हवाओं के कारण गन्ने की फसल भी गिर रही है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर के मध्य में लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कटाई में देरी होने के साथ ही फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।

कृषि विशेषज्ञ डीएस असवाल ने बताया कि मध्य अक्तूबर में बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है। किसान कटाई कर रहे हैं। कटी फसल काली पड़ सकती है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed