फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People of Dudhli performed

दूधली मार्ग का चौड़ीकरण नहीं होने पर किया प्रदर्शन

Sat, 08 Jan 2022 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
People of Dudhli performed
03 दूधली मार्ग चौड़ीकरण की मांग को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन करते क्षेत? - फोटो : RISHIKESH
दूधली मोथरोवाला मार्ग का चौड़ीकरण लंबित होने पर शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक त्रिवेन्द्र रावत के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा सरकार के पांच सालों के कार्यकाल में मार्ग का चौड़ीकरण नहीं हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्रवासियों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में समस्याऐं जस का तस बनी रही। कांग्रेस के कार्यकाल में मार्ग चौड़ीकरण का आधा काम किया था। लेकिन भाजपा सरकार ने चौड़ीकरण में रूचि नहीं दिखाई। दूधली के पूर्व प्रधान सुनील दत्त ने कहा कि भाजपा सरकार पांच सालों की उपलब्धियों का बखान कर रही है। सरकार ग्रामीण समस्याओं का निदान करने में विफल साबित हुई। प्रदर्शन में पूर्व बीडीसी रफल सिंह, पूर्व प्रधान वीरेन्द्र थापा, बसंत थापा, धर्मेन्द्र बिष्ट, काशीराम, राजपाल, प्रेम खत्री, शुभम और राहुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

अभिभावक शिक्षक संघ का अध्यक्ष बनने पर किया स्वागत
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कालेज में अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने सोनित कुमार का कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। कहा गया कि उनके कार्याकाल में डोईवाला कालेज में अच्छे काम होने की उम्मीद है। स्वागत करने वालो में कांग्रेस नेता मोहित उनियाल, युकां अध्यक्ष राहुल सैनी,एनएसयूआई अध्यक्ष सावन राठौर, आरिफ अली, आशिक अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed