{"_id":"6a5a9af142452d1a69059203","slug":"people-distressed-by-the-stench-from-dumpers-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1020840-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गुमानीवाला रोड पर डंपरों की दुर्गंध से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गुमानीवाला रोड पर डंपरों की दुर्गंध से लोग बेहाल
Sat, 18 Jul 2026 02:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमानीवाला जंगलात मार्ग पर पिछले तीन दिनों से कूड़े से भरे डंपर खड़े होने के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी जस राम कश्यप ने बताया कि क्षेत्रवासी लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक इस पर कोई कार्य नहीं हुआ। इसके विरोध में ग्रामीणों ने कूड़ा निस्तारण प्लांट की ओर जा रहे करीब पांच कूड़ा वाहनों को जंगलात मार्ग पर रोक दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया जाता, तब तक इस मार्ग से किसी भी कूड़ा वाहन को गुजरने नहीं दिया जाएगा। उनका आरोप है कि नगर निगम केवल आश्वासन दे रहा है, जबकि धरातल पर कोई काम दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण प्लांट बनने से पहले सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन प्लांट तैयार होने के बावजूद सड़क आज भी अधूरी पड़ी है। जबकि यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जिससे लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
-- -
कोट
- कूड़ा वाहन रोकना गलत है। प्रशासन को अवगत करवाया गया है, जल्द ही वहां खड़े वाहनों को प्लांट में भिजवाया जाएगा। - विजय नाथ शुक्ल, नगर आयुक्त