फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People are thirsty even after spending crores

ऋषिकेश: करोड़ों खर्च के बाद भी लोग प्यासे

Thu, 16 Feb 2023 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
People are thirsty even after spending crores
मुनि की रेती-ढालवाला में 22 करोड़ रुपये की लागत से लगभग पचास हजार की आबादी के लिए विश्व बैंक पोषित पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। लेकिन करोड़ों का कर्ज लेने के बावजूद भी लोगों के घरों में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। हाल यह है कि सप्ताह में दो दिन पानी आता है तो पांच दिन नल सूखे पड़े रहते हैं।
विज्ञापन

मुनि की रेती कैलाश गेट के भजनगढ़ क्षेत्र वार्ड नंबर एक में लंबे समय से पेयजल संकट गहराया हुआ है। पेयजल योजना के अंतर्गत बने घरों के नल सूखे पड़े हैं। कई-कई दिनों तक लोगों के घरों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कई जगह लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। अधिकारी धरातल पर काम करने के बजाय टालमटोल करने में लगे हैं। पेयजल आपूर्ति नहीं होने से सबसे ज्यादा घरेलू महिलाओं को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन



पंपिंग स्टेशन की समस्या से पेयजल आपूर्ति हो रही बाधित
चौदहबीघा-ढालवाला में विश्व बैंक पोषित पेयजल योजना के तहत राजीव ग्राम में पंपिंग स्टेशन बनाया गया है। जिससे भद्रकाली स्थित पानी के टैंक में सप्लाई की जाती हैं। यहां से ढालवाला और चौदह बीघा क्षेत्र में लोगों के घरों तक पानी पंप किया जाता है। लेकिन पंपिंग स्टेशन से प्रर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण टैंक तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके अलावा योजना को क्रियान्वित कर रही एके जैन कंपनी के कर्मचारी भी लापरवाही बरत रहे हैं। जिससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- करीब 15 दिन से पानी की समस्या बनी हुई है। हफ्ते में सिर्फ एक या दो दिन पानी आता हैं और फिर हफ्तेभर के लिए पानी नलों से गायब ही रहता है। - सरोज पैन्यूली, स्थानीय निवासी

करीब तीन दिनों से नलों से पानी एक बूंद भी नहीं टपकी है। क्षेत्र में पेयजल समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है। - गुड्डी नेगी, स्थानीय निवासी

महीने में करीब 1000 से 1200 रुपये पानी बिल आ रहा है। इसके बावजूद भी नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कई बार नलों में गंदा पानी भी पहुंच रहा है। - मधु कुुकरेती, स्थानीय निवासी

कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। अधिकारी शिकायत के बाद समस्या के समाधान करने के बजाय बहानेबाजी कर रहे हैं। लोग परेशान हैं। - पिंकी भट्ट, स्थानीय निवासी


पेयजल लाइन में लीकेज की समस्या के कारण लोगों के घरों में पानी आपूर्ति बाधित हुई थी। लाइन की मरम्मत का कार्य पूरा कर दिया गया है। लोगों के घरों में प्रर्याप्त पेयजल पहुंचेगा।
- विशाल कुमार, जेई, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed