{"_id":"61d0ae93a6e5085bb979cf81","slug":"people-are-suffering-from-unemployment-and-inflation-harish-rishikesh-news-drn40048253","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडियत को बरकरार रखते हुए करेंगे प्रदेश का विकास - हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडियत को बरकरार रखते हुए करेंगे प्रदेश का विकास - हरीश रावत
विज्ञापन
16 रेलवे रोड स्थित एक होटल में पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। मौजूदा समय में राज्य में बेरोजगारी की दर सबसे अधिक है। राज्य का युवा रोजगार केे लिए पलायन कर रहा है। महंगाई और सरकार की नीतियों से आम आदमी त्रस्त है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी सरकार को उखाड़ने का समय आ गया है। हरीश रावत ने आगामी चुनाव में लोगों से कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में उत्तराखंडियत को बरकरार रखते हुए राज्य का चहुंमुखी विकास किया जाएगा।
कांग्रेस ने मतदाता जागरूकता अभियान के समापन पर तीर्थनगरी में जनसमर्थन यात्रा निकाली। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा उन्होंने आंबेडकर चौक से त्रिवेणी घाट तक पदयात्रा की। इस दौरान हरीश रावत और गणेश गोदियाल ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन करने की अपील की।
पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने इन पांच सालो में तीन मुख्यमंत्री बदलने के अलावा कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा भाजपा की समझ नहीं आ रहा है कि अब वे किसी मुंह से जनता के दर पर वोट मांगने जाएगी। सरकार की नीतियों से त्रस्त राज्य का हर वर्ग आज आंदोलनों की राह पकड़ रहा है। इसके बावजूद सरकार अपनी आंखें मूंदे बैठी है। गणेश गोदियाल सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार लोकतंत्र की ताकत दिखाने के लिए प्रदेश में कांग्रेस को लाना बहुत जरूरी हो गया है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि पिछले एक महीने से उनकी अगुवाई कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता युवाओं को मतदाता कार्ड बनाने और मतदान करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
राजपाल खरोला ने कहा कि स्थानीय विधायक ने पिछले 15 सालों में जनता की सुध नहीं ली। अब चुनाव नजदीक देख विधायक कोरी घोषणाएं और शिलान्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के भ्रष्ट तंत्र और इनके नेताओं की चालाकी की बखूबी समझ गई है। आगामी विधानसभा के बाद भाजपा की सत्ता से विदाई तय है। पदयात्रा में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, कांग्रेेस प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, कांग्रेस कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सुधीर राय, डॉ. केएस राणा, सुनील गुलाटी, रामविलास रावत, लल्लन राजभर, शैलेंद्र बिष्ट, विजयपाल रावत, पार्षद मनीष शर्मा, नंदकिशोर जाटव, पुष्पा मिश्रा, सरोज देवराड़ी, मधु जोशी, विमला रावत, राकेश मियां, सोनू पांडे, एकांत गोयल, अभिषेक शर्मा, दीपक धमांदा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-----------
भजन पर मस्त होकर नाचे हरदा
त्रिवेणी घाट पर कांग्रेस की जनसमर्थन यात्रा का समापन हुआ। यहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ गंगा पूजन किया। इसके बाद विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में प्रतिभाग किया। हरीश रावत ने मां गंगा से कांग्रेस की विजय के लिए आशीर्वाद मांगा। आरती के समापन पर सभी ने हर हर गंगे के जयकारे लगाए। आरती संपन्न होने के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। हरीश रावत एक श्रद्धालु से मंजीरा लेकर बजाने लगे। कुछ देर में हरीश रावत भजनों में इस कदर मगन हुए कि स्वयं को रोक नहीं पाए और नाचने लगे। नेता और कार्यकर्ता भी उनके साथ हो लिए। काफी देर तक हरीश रावत ने भजनों का आनंद लिया। गंगा सभा के पदाधिकारियों ने हरीश रावत और गणेश गोदियाल को गंगाजलि, रुद्राक्ष, पटका और प्रसाद भेंट किया।
-----------
मास्क नहीं, टूटी सामाजिक दूरी
- कांग्रेस की जनसमर्थन यात्रा में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इस दौरान नेता और कार्यकर्ता कोरोना नियमों को भूल गए। अधिकांश नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मास्क नहीं पहना था। वहीं कार्यकर्ताओं के बीच सामाजिक दूरी भी नहीं दिखी। कार्यकर्ता और नेता कोरोना संक्रमण का डर भूल एक दूसरे से गले मिल रहे थे। आरती के दौरान भी त्रिवेणी घाट पर भारी भीड़ थी।
-----------
सरकार बनी तो निगम में करेंगे शामिल
- आईडीपीएल क्षेत्र के लोग कालोनियों को नगर निगम में शामिल करने की मांग को लेकर त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ पर धरने पर बैठे हैं। पदयात्रा के त्रिवेणी घाट पहुंचाने के बाद आईडीपीएलवासी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिले। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर आईडीपीएल क्षेत्र को निगम में शामिल किया जाएगा।