{"_id":"6a427fc0f6ffce3416082184","slug":"people-are-scared-due-to-the-arrival-of-wild-animals-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-143229-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: वन्य जीवों के आने से दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: वन्य जीवों के आने से दहशत में लोग
Mon, 29 Jun 2026 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 29 Jun 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात गुलदार उठा ले गया कुत्ता, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। लच्छीवाला नया गांव क्षेत्र में बीती रात गुलदार आबादी में आकर कुत्ता उठा ले गया, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इससे पहले हाथी कई बार आबादी में धमक चुका है। वन विभाग ने इस क्षेत्र में रात-दिन की गश्त बढ़ा दी है।
नगर पालिका डोईवाला के वन सीमा से सटे लच्छीवाला नया गांव में पिछले काफी दिनों से हाथियों की आवाजाही बढ़ने के बाद बीती रात एक गुलदार आबादी में आकर एक कुत्ता उठा ले गया। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इसके बाद से लोग रात में घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं।
स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। सभासद प्रतिनिधि प्रकाश कोठारी और पूर्व बीडीसी प्रेम सिंह पम्मीराज ने बताया कि हाथियों और गुलदार के आवाजाही बढ़ने से दहशत का माहौल बन गया है। लोग खासे भयग्रस्त नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वन विभाग के उच्चधिकारियों को समस्या से जल्द अवगत कराया जाएगा। उन्होंने वन विभाग से समस्याओं को गंभीरता से लेने का अपील की है। वन क्षेत्राधिकारी जीएस धमांदा ने बताया कि लच्छीवाला नया गांव क्षेत्र में वन विभाग रात-दिन गश्त कर रहा है। हाथियों को रोकने के लिए खाई खोदान किया गया है।