फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People are fed up with the policies of the government: Bhandari

सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त : भंडारी

Mon, 20 Sep 2021 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
People are fed up with the policies of the government: Bhandari
कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर परवा दून जिले की बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। कांग्रेस परवादून जिले की में सदस्यता अभियान को गति देने और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर आयोजित की गई बैठक में सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त हो गई है। राज्य के सर्वागींण विकास की नीति कांग्रेस के पास है।
विज्ञापन

रविवार को डोईवाला में आयोजित परवादून जिला संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान समिति अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। राज्य का प्रत्येक वर्ग कांग्रेस से उम्मीद कर रहा है और संगठन के साथ जुड़ रहा है। कहा कि संगठन पदाधिकारी आपस में तालमेल बनाकर काम करें। कहा कि सदस्यता पर्ची में कार्यकर्ता की फोटो और मोबाइल नंबर जरूर अंकित करें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस राज्य में मजबूत होकर उभरी है। बताया कि परवादून में सदस्यता अभियान को बेहद तेज गति से चलाया जाएगा। बैठक में पीसीसी सदस्य को 25 सदस्यता पर्ची की सौ बुक और ब्लॉक अध्यक्षों केे 50 बुक वितरित की गई। बैठक में गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, राहुल खरोला, रोबिन पंवार, जितेंद्र त्यागी, जसवंत सिंह, गौरव मल्होत्रा, राजेन्द्र गैरोला, पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवाण, एसपी सिंह, मोहित उनियाल, सागर मनवाल, रणजीत सिंह बॉबी, राजबीर सिंह खत्री, सुधीर राय, सागर बिष्ट, अश्वनी बहुगुणा, अजय रावत, प्रीतपाल सिंह, अब्दुल रज्जाक, नागेन्द्र सिंह, एसपी बहुगुणा, भारत भूषण, राजपाल खरोला, जयेन्द्र रमोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed