फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People angry over supply of dirty water to their homes demonstrated

Rishikesh News: घरों में गंदे पानी की आपूर्ति से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 08 Dec 2024 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
People angry over supply of dirty water to their homes demonstrated
जल संस्थान की लापरवाही मनीराम रोड के उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। यहां पिछले तीन दिनों से घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से गुस्साए लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


मनीराम रोड के घरों में दूषित पानी सप्लाई की समस्या झेल रहे स्थानीय लोगों ने शनिवार को इंदिरा नगर चौराहा स्थित जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। यहां गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। बताया कि पिछले तीन दिनों से मनीराम मार्ग के लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा है। जिसे पीने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विभागीय कर्मियों को दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों ने जलकल अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि दूषित पानी की आपूर्ति नहीं रुकी तो स्थानीय लोगों की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर प्रकांत कुमार, प्रिंस मनचंदा, कमल अरोडा, रवि भारद्वाज, मुकेश शर्मा, मदन गुल्हाटी, हरिओम, संतोष कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, अंश कुकरेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed