फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Parmarth Niketan, Global Interfaith WASH Alliance and

जनजागरुकता से ही एड्स के प्रति दूर होगी भ्रांतियां : स्वामी चिदानंद

Fri, 01 Dec 2023 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Parmarth Niketan, Global Interfaith WASH Alliance and
Iरैली निकालकर लोगों को किया जागरूक, 100 से अधिक विद्याथियों की कांउसलिंगI
विज्ञापन


विश्व एड्स दिवस पर परमार्थ निकेतन, ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस व हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट काॅलेज की ओर से जीजीआईसी लक्ष्मण झूला के विद्यार्थियों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज ने परमार्थ निकेतन में 100 से अधिक विद्यार्थियों की काउंसलिंग भी की।

शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान काउंसलर एसबी नौटियाल ने छात्र-छात्राओं को बताया कि एड्स ह्यूमन इम्यूनो वायरस (एचआईवी) के संक्रमण के कारण होने वाली एक महामारी है। यह मानव प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करती है। एड्स का वायरस प्रमुख रूप से असुरक्षित यौन संबंध, बिना जांच किए एक का रक्त दूसरे को चढ़ाने और इंजेक्शन की सूई के माध्यम से भी हो सकता है।
विज्ञापन




एड्स डरने का नहीं बल्कि उस पर बात करने का विषय है। एचआईवी का वायरस शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में सीडी4 नामक श्वेत रक्त कोशिका (टी-सेल्स) पर हमला करता है। शरीर में प्रवेश करने के बाद एचआईवी की संख्या बढ़ती जाती है और कुछ ही समय में वह सीडी4 कोशिकाओं को नष्ट कर देता है। एक बार इस वायरस के शरीर में प्रवेश करने के बाद इसे पूरी तरह समाप्त करना मुश्किल होता है। इसलिए सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि एड्स के प्रति व्यापक जन जागरुकता जरूरी है। जिससे एड्स को लेकर समाज में फैली भ्रांतियाें को समाप्त किया जा सके। उन्होंने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों के नियमित टीकाकरण के प्रति भी जागरूक किया।



साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि एड्स के प्रति जागरुकता सभी के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित यौन संबंधों के विषय में जानकारी प्रदान की। इस मौके पर प्रवीण कुमार, राकेश रोशन, रामचंद्र शाह, अनील सहगल, जैमा, रेशमी आदि मौजूद रहे।





Iनुक्कड़ नाटक से किया एड्स से बचाव के लिए जागरूकI

रेल विकास निगम की परियोजना में कार्य कर रही मैक्स इन्फ्रा इंडिया लिमिटेड की पहल पर हंसा फाउंडेशन की ओर से एड्स दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत ढालवाला में नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया।




नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने एड्स से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान स्लोगन और नारों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रबंधक नितीश शर्मा, पीएमसी प्रबंधक रेनाल्डी, संरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विनोद कुमार, सहायक प्रबंधक सुनील दास, सुरेंद्र भट्ट व विपिन हटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed