फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Panic among people due to the movement of Guldar

गुलदार की चहलकदमी से लोगों में दहशत

Fri, 29 Oct 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Panic among people due to the movement of Guldar
ऋषिकेश। रायवाला के खांडगांव में एक गुलदार ने एक घर के अंदर गेट के समीप खड़े कुत्ते को निवाला बनाने की कोशिश की। लेकिन तब तक घर के मालिक आ गए। गुलदार वहां से भाग निकला। यह घटना भवन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी से स्थानीय लोगों में दशहत हो गई है। लोगों ने इसकी सूचना मोतीचूर रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी को दी। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

खांडगांव निवासी कमान सिंह रावत ने बताया कि बीते बुधवार शाम क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी। अंधेरा होने के कारण करीब 6.21 बजे एक गुलदार उनके घर के मुख्यगेट पर आ धमका। गेट पर उनका पालतू कुत्ता खड़ा था। गुलदार कुत्ते को निवाला बनने का प्रयास करने लगा। कुत्ते की भौंकने की आवाज के चलते जैसे ही वे गेट की ओर गए तो गुलदार वहां से भाग निकला। उनके घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई।
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से हुई सांभर की मौत
डोईवाला। लच्छीवाला रेलवे पुल के आगे एक वाहन की टक्कर से सांभर की मौत हो गई। टक्कर लगने से वाहन पलटने से उसमें सवार आठ लोगों को चोटें आई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वन विभाग ने वाहन स्वामी के खिलाफ संबधित धारा में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह सड़क पार कर रहे एक सांभर को वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। लच्छीवाला रेलवे पुल से आगे सड़क पर सांभर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज गति से आ रहे एक सवारी वाहन ने सांभर को टक्कर मार दी। जिससे छिटककर दूर जा गिरे सांभर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने से अनियंत्रित हुआ वाहन भी एक ओर जाकर पलट गई। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राज विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि सवारी वाहन में बैठे आठ लोगों को मामूली चोट लगी। लच्छीवाला के वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed