{"_id":"65663d0265e879d77b0c69a4","slug":"organized-multi-purpose-legal-literacy-and-awareness-camp-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-297016-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कानून और संवैधानिक अधिकारों से रूबरू कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कानून और संवैधानिक अधिकारों से रूबरू कराया
विज्ञापन
Iबहुदेश्यीय विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर आयोजितI
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसमें लोगों को विभिन्न कानूनों और संवैधानिक जानकारियां दी गई।
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोईवाला परिसर में आयोजित शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के सचिव हर्ष यादव ने प्राधिकरण के गठन और कार्यों, संविधान दिवस, संविधान में वर्णित प्रावधान, मौलिक अधिकार, कर्तव्य, राज्य के नीति निर्देशक, तत्व, पोक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, साइबर अपराध समेत नशे की समस्या आदि कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार दीक्षित, तहसीलदार डोईवाला सोहन सिंह रांगड, खंड विकास अधिकारी उर्मिला बिष्ट ने विभिन्न योजनाओं की जानकारियां साझा की।
प्रभारी कोतवाली होशियार सिंह ने मोबाइल के दुरुपयोग और एआरटीओ मोहित कोठारी ने मोटर वाहन अधिनियम की जानकारी दी। आरती रौथाण ने किशोरावस्था में होने वाले प्रभाव और पोषण के बारे में जानकारियां दी। छात्र छात्राओं ने स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट कार्याें के लिए नगर पालिका के सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया। शिविर में बताया गया कि कानूनी सहायता के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है। इस दौरान प्रधानाध्यापक त्रिलोक सिंह रावत, उमेश्वर सिंह रावत, नगर पालिका के ईओ उत्तम सिंह नेगी, सचिन रावत, किशोर जोशी, सुभाष तिवारी, सुमन देवी, हरीश कुमार, सीमा कटारिया, त्रिलोचन जोशी आदि उपस्थित रहे।