फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   OPD closed at 11 pm, patients were troubled

ओपीडी 11 बजे ही बंद, मरीजों की हुई फजीहत

Tue, 08 Oct 2019 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
OPD closed at 11 pm, patients were troubled
ओपीडी काउंटर बंद होने से परेशान होते मरीज और तीमारदार। - फोटो : RISHIKESH
सरकारी अस्पताल में सोमवार को हाफ डे के बाद ओपीडी काउंटर बंद कर दिया गया। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को खासी फजीहत झेलनी पड़ी। नवमी पर हाफ डे ड्यूटी होने के कारण कई डॉक्टर ड्यूटी पर ही नहीं पहुंचे। इससे इमरजेंसी इलाज और जांच कराने के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों और निजी लैबों की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से नवमी के दिन देहरादून जिले में अवकाश घोषित किया गया था। इसकी जानकारी अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को नहीं थी। सामान्यत: सरकारी असपताल में रविवार को छोड़ अन्य छुट्टी के दिनों में हाफ डे ओपीडी संचालित होती है। इस दौरान अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, पैथोलॉजी लैब में होने वाली जांचों के सैंपल केवल सुबह 9 बजे तक लिए जाते हैं। हाफ डे के कारण सुबह करीब 11 बजे ओपीडी काउंटर बंद कर दिया गया। ओपीड़ी बंद होने के कारण कई मरीजों ने निजी अस्पतालों की ओर रुख किया। सुबह 11 बजे से पहले ओपीडी में पहुंचे मरीजों की चिकित्सा की गई। इसके बाद ओपीडी बंद होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, जांच कराने पहुंचे मरीजों से अस्पताल कर्मियों द्वारा अभद्रता भी की गई।
विज्ञापन

----
लोगों ने बताई परेशानियां
बीते शनिवार को डॉक्टरों ने मुझे अल्ट्रासाउंड और ब्लड जांच कराने के लिए कहा था। सोमवार को सरकारी अस्पताल पहुंचने पर अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद मिला। ब्लड का टेस्ट कराने पहुंचा तो अस्पताल के एक कर्मी ने अभद्रता करते हुए जांच के लिए मना कर दिया और बुधवार को आने के लिए कहा। अस्पताल में रात में आने वाले मरीजों के लिए इमरजेंसी में चिकित्सक ही नहीं रहते हैं। अस्पताल प्रशासन का इस प्रकार का रवैया मरीजों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। - राजेंद्र प्रसाद, निवासी दिल्ली फार्म खदरी श्यामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शुक्रवार को अपनी गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाए थे। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड और ब्लड की जांच कराने के लिए लिखा था। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे तो अस्पताल कर्मी ने प्रिंटर खराब होना बताया। अब पिछले दो दिनों से अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद पड़ा है और इसका कोई नोटिस भी चस्पा नहीं है। सरकारी अस्पताल को इस प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। यह मरीजों को निजी पैथोलॉजी की ओर भेजने की साजिश है। - गुरुप्रसाद, निवासी रानीपोखरी

----
सोमवार को नवमी के कारण प्रशासन की ओर से पूरे देहरादून जिले में अवकाश घोषित किया गया है। छुट्टी होने के कारण सरकारी अस्पताल में हाफ डे ओपीडी काउंटर खुला रहता है। इस दौरान 9 बजे तक अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी लैब के नमूने लिए जाते हैं। सरकारी अस्पताल में इस प्रकार की इमरजेंसी जांच की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। हाफ डे के दौरान डॉक्टर छुट्टी ले सकते हैं। - डॉ एमपी सिंह, प्रभारी चिकित्साधीक्षक, एसपीएस राजकीय अस्पताल

06 राजकीय चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड कक्ष पर लगा ताला

06 राजकीय चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड कक्ष पर लगा ताला- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed