फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   One lakh rupees stolen from woman's purse

Rishikesh News: महिला के पर्स से उड़ाए एक लाख रुपये

Tue, 01 Apr 2025 01:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 01 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees stolen from woman's purse
ऑटों में जा रही एक महिला के पर्स से टप्पेबाजों ने एक लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन




आशीर्वाद काॅलोनी गुमानीवाला निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने पति के साथ नटराज चौक से गुमानीवाला जाने के लिए ऑटो में बैठी। ऑटो में भीड़ अधिक थी। उनके पति आगे चालक के बराबर वाली सीट पर बैठ गए। वह पीछे की सीट पर बैठी थी। उन्होंने कंधे पर पर्स लटकाया था। जिसमें नकदी व कुछ अन्य सामान था। महिला ने बताया कि उनके अगल-बगल दो महिलाएं भी अपने दो छोटे बच्चों के साथ बैठी थी। जो रास्ते में एआरटीओ कार्यालय के समीप उतर गईं। कुछ देर बाद जब उसने अपना पर्स देखा तो एक लाख की नकदी गायब थी।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि हाल में उन्होंने गुमानीवाला में मकान खरीदा था। सोमवार को मकान की एक और किश्त की रकम देनी थी। वह लंबगांव टिहरी से अपने गांव से पैसे लेकर आ रहे थे। प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश प्रदीप राणा ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द टप्पेबाजों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed