फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   One kilometer long chunari dedicated to Maa Ganga

Rishikesh News: मां गंगा को समर्पित की गई एक किमी लंबी चुनरी

Thu, 24 Apr 2025 01:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 24 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
One kilometer long chunari dedicated to Maa Ganga

विज्ञापन
ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर नमामि नर्मदा संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मां गंगा को एक किमी लंबी चुनरी समर्पित की गई। इस भव्य आयोजन का उद्देश्य था जल, जंगल और पर्यावरण संरक्षण को लेकर आमजन को जागरूक करना।

मां गंगा को चुनरी समर्पित करने से पहले नगर क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने चुनरी को सिर पर उठाकर शोभायात्रा निकाली। यात्रा ढालवाला से होते हुए स्व. इंद्रमणि बडोनी चौक, देहरादून रोड से घाट रोड त्रिवेणी घाट पहुंची। नावघाट के समीप वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में चुनरी प्रवाहित की।
विज्ञापन




कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मेयर शंभू पासवान, जगद्गुरु दयाराम देवाचार्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. हरीश उनियाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। शोभायात्रा में नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा शोभायात्रा में विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिला मंडल कीर्तन की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं गढ़वाली परिधान धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुए। यात्रा में देव डोली भी अपने नेजा निशान के साथ शामिल हुए। गढ़वाली वाद्य यंत्र ढोल दमाऊ की धुन पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर नृत्य किया।



मां गंगा को चुनरी समर्पित करने के बाद संघ की ओर से त्रिवेणीघाट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संघ के पदाधिकारियों ने लोगों को जल, जंगल और जीवन के प्रति जागरूक किया।


कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम जरूरी हैं। इससे लोगों की जल, जंगल और जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इस मौके पर संघ की राष्ट्रीय महासचिव इंदरजीत कौर, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव थपलियाल, प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सेमवाल, राष्ट्रीय सह सचिव प्रमोद शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल गुप्ता, अमनदीप सैनी, प्रमोद कुमार शर्मा, नितिश खंड़डूी, सोनम सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed