{"_id":"65be8472d8d74fe92e08bf8e","slug":"on-the-sudden-demise-of-tarachand-aggarwal-chief-minister-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-342237-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ताराचंद के निधन पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ताराचंद के निधन पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों ने जताया शोक
विज्ञापन
Iआवास पर दिन भर लगा रहा शोक व्यक्त करने वालों का तांताI
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बड़े भाई वरिष्ठ भाजपा नेता ताराचंद अग्रवाल के आकस्मिक निधन होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके आवास पर जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डॉॅ. धन सिंह रावत ने भी शोक जताया।
शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डोईवाला पहुंचे और दिवंगत ताराचंद अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उनकी माता धर्माे देवी, भाई कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, ईश्वर चंद अग्रवाल और उनके पुत्र अभिषेक अग्रवाल को ढाढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत ताराचंद अग्रवाल विशाल हृदय के थे। अपने पिता स्व मांगेराम के पदचिह्नों पर चलकर सामाजिक कार्यों को बखूबी निभाया। विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, गंगोलीहाट विधायक फकीरराम टम्टा के अलावा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, संदीप गुप्ता आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।
वहीं, प्रेमनगर बाजार स्थित दून घाटी महाविद्यालय में समाजसेवी ताराचंद अग्रवाल के आकस्मिक निधन होने पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। महाविद्यालय के चेयरमैन वीएस चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, अर्चनादास, डॉ. ललित शर्मा, कुलदीप आचार्य, रजनी भट्ट, सारिका वर्मा, मनीषा आदि मौजूद रहे।