फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   On the 79th martyrdom day of Amar Shaheed Major

Rishikesh News: ‘शहीद मेजर दुर्गामल्ल के विचार युवाओं के लिए अनुकरणीय’

Sat, 26 Aug 2023 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
On the 79th martyrdom day of Amar Shaheed Major
अमर शहीद मेजर दुर्गामल्ल के 79वें बलिदान दिवस पर हेल्प क्रॉस ट्रस्ट और वीर गोरखा कल्याण समिति की ओर से पैदल मार्च निकाला गया। लोगों ने शहीद स्मारक पहुंचकर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने कहा कि युवाओं के लिए मेजर दुर्गामल्ल के विचार अनुकरणीय हैं। हेल्प क्रॉस ट्रस्ट के संस्थापक विशाल थापा ने कहा कि उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान देहरादून एयरपोर्ट का नाम शहीद दुर्गामल्ल के नाम पर रखने की मांग की गई। कार्यक्रम में वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा, पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा, ईओ उत्तम सिंह नेगी, श्रवण प्रधान, प्रदीप क्षेत्री, केके थापा, पम्मीराज, नरेंद्र थापा, मनीष धीमान, गौरव मल्होत्रा, राजवीर खत्री, लोकेश बन, सूरज राई, चंद्रकला भंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन






छात्रों ने शहीद दुर्गामल्ल को किया याद



डोईवाला। शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज में छात्रों ने शहीद दुर्गामल्ल को नमन किया। प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा ने कहा कि हमें शहीद दुर्गामल्ल के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। एनसीसी यूनिट ने लेफ्टिनेंट वल्लरी कुकरेती के निर्देशन में शहीद दुर्गामल्ल को सलामी दी। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष राजकिरण शाह, डॉ. राखी पंचोला, प्रो. एनडी शुक्ला, प्रो. पंकज पांडे, डॉ. अफराेज इकबाल, डॉ. नूर हसन, डॉ. एसएस बलूरी, डॉ. रेखा नौटियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






पब्लिक इंटर कॉलेज में दी गई श्रद्धांजलि

डोईवाला। अमर शहीद मेजर दुर्गामल्ल को पब्लिक इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि दी गई। छात्रा अहाना परवीन, प्रियंका ने प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा, अश्वनी गुप्ता, आलोक जोशी, अनीता पाल, रतनेश कुमार, अवधेश सेमवाल, पूजा जोशी, सुदेश, तेजवीर सिंह, राधा गुप्ता, चारू वर्मा, मोनिका, अर्चना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed