{"_id":"64f76cc0d35b4f120f052c79","slug":"on-tehsil-day-the-residents-of-bhattonwala-accused-rishikesh-news-c-5-1-drn1033-238809-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ...साहब वन विभाग की मिलीभगत से हो रहा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ...साहब वन विभाग की मिलीभगत से हो रहा अवैध खनन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तहसील दिवस पर ग्रामीणों ने लगाए अवैध खनन के आरोप, तहसीलदार ने दिए कार्रवाई के निर्देश
ग्रामीण बोले, रात 10 बजे बाद बंगाला नाला में उतर जाते वाहन
तहसील दिवस में भट्टोंवाला के निवासियों ने वन अधिकारियों पर खनन माफियाओं के मिलकर बंगाला नाला से अवैध खनन करवाने का आरोप लगाया। कहा कि रात 10 बजे के बाद खनन माफियाओं के ट्रैक्टर-ट्राली बंगाला नाला में उतर जाते हैं। रातभर अवैध खनन होता है। खनन माफिया बेखौफ होकर ट्रैक्टर ट्राली में उप खनिज भरकर ला जाते हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार ने रेंजर को कार्रवाई के निर्देश दिए।
तहसीलदार चमन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील दिवस आयोजन हुआ। भट्टोंवाला निवासी गिरीश व्यास के नेतृत्व में स्थानीय लोग तहसील दिवस में पहुंचे। कहा कि भट्टोंवाला में वन चौकियां तो हैं, खुलेआम अवैध खनन होता है। वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है। कहा कि बंगाला में बाढ़ सुरक्षा दीवार के नीचे अवैध खनन से दीवार खोखली होकर टूटने लगी है। जिससे बंगाला नाला का पानी भट्टोंवाला में घुस रहा है और कई परिवारों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बीरेंद्र रमोला ने जंगलात रोड पर पुलिया निर्माण और चोपड़ा फार्म निवासी आशीष जखमोला ने हाथी की ओर से क्षतिग्रस्त की गई चहारदीवारी की मरम्मत करवाने की मांग की। आशुतोष नगर निवासी रविकांत गुप्ता ने ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनने हो रही दिक्कत की शिकायत की। साहबनगर निवासी शैलेंद्र व्यास ने भूमाफियाओं की ओर से किए अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग की। खदरी खड़कमाफ निवासी खाता खतौनी में नाम शुद्ध करने, श्यामपुर फाटक निवासी अनिल जुयाल ने अतिवृष्टि के कारण जलभराव से हुए नुकसान का मुआवजा देने, बड़कोट माफी निवासी धनवीर सिंह ने तहसील से जमीन की पत्रावली गायब होने की शिकायत की। तहसील दिवस में कुल 16 शिकायतें आईं, जिसमें शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया गया। बैठक में नगर निगम ऋषिकेश और सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित नहीं हुए। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुकरेती, दीपक राणा, डॉ. महेश पांडेय, रचना कोटियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन