{"_id":"662d7b183a0bd7c19301efc4","slug":"on-saturday-weekend-there-was-a-huge-influx-of-tourists-in-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-400824-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: वीकेंड पर पटरी से उतरी वन-वे व्यवस्था, हर तरफ जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: वीकेंड पर पटरी से उतरी वन-वे व्यवस्था, हर तरफ जाम
विज्ञापन
Iहाईवे से लेकर शहर, मुनि की रेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला और तपोवन क्षेत्र में पूरे दिन जाम
I
I
I
Iरेंग रेंगकर चलते रहे वाहन, पर्यटक और स्थानीय लोग रहे परेशानI
शनिवार वीकेंड पर ऋषिकेश, मुनि की रेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला और तपोवन आदि क्षेत्रों में पर्यटकों का सैलाब उमड़ा। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के पर्यटकों के वाहनों की लाइन लगी रही। बदरीनाथ राजमार्ग पर सुबह से लेकर शाम तक कई बार जाम लगा। गरुड़चट्टी से लेकर नीलकंठ तक वाहन रेंग रेंगकर चलते रहे। पुलिस-प्रशासन की वन-वे यातायात व्यवस्था पटरी से उतरने से लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
राफ्टिंग और कैंपिंग समेत विभिन्न पर्यटन गतिविधियां होने के कारण वीकेंड पर विभिन्न प्रांतों के पर्यटक परिवार के साथ पहुंचे। ऋषिकेश, मुनि की रेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, तपोवन आदि क्षेत्रों में पूरे दिन जबर्दस्त दबाव रहा। हरिद्वार राजमार्ग, ऋषिकेश मुख्य बाजार, लक्ष्मणझूला रोड़, बदरीनाथ राजमार्ग और लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर दिन भर जाम लगा रहा। श्यामपुर फाटक से लेकर नटराज बाईपास, चंद्रभागा पुल, भैरव मंदिर, कैलासगेट, खारास्रोत, शिवानंद गेट, तपोवन से ब्रह्मपुरी तक वाहन रेंग रेंगकर चलते नजर आए। वीकेंड पर पुलिस ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर डायवर्जन और वन-वे व्यवस्था लागू की थी। लेकिन व्यवस्थाएं पटरी से उतर गई। पर्यटक और स्थानीय लोग पूरे दिन जाम से परेशान रहे।
Iसड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों ने बढ़ाई समस्याI
थाना लक्ष्मणझूला के अंतर्गत गरुड़चट्टी, रत्तापानी, घट्टुगाड़ आदि जगहों पर कैंपों का संचालन है। पर्यटकों के वाहन बेतरतीब तरीके से लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग किनारे खड़े रहे। सड़क संकरी होने के कारण जाम लग रहा। वहीं चौदहबीघा, रेलवे रोड, देहरादून रोड, तिलक रोड, घाट रोड आदि मुख्य मार्गों पर भी बाहरी वाहनों का दबाव रहा।
विज्ञापन
Iकैंप और होटल पर्यटकों से फुलI
तपोवन, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती आदि क्षेत्रों में संचालित होटल और कैंप पर्यटकों से पैक हैं। सुबह से शाम तक गंगा में राफ्टिंग करने के बाद सैलानी तपोवन के घुघतानी, पाथौं, क्यार्की, शिवपुरी और हेंवल घाटी क्षेत्र अंतर्गत गरुड़चट्टी, रत्तापानी, घट्टूगाड़, मोहनचट्टी, बैरागढ़, नैल, बिजनी आदि जगहों पर संचालित कैंपों में जा रहे हैं। होटल संचालक अनुसूया प्रसाद पांडेय ने बताया कि वीकेंड के लिए पर्यटक एडवांस ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं। कैंप व्यवसायी अंकित गुप्ता ने बताया कि शनिवार और रविवार को कैंप फुल हैं।