फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Officials of Loniv Narendranagar honored including Agriculture Minister

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया जानकीसेतु का सपना पूरा

Mon, 08 Feb 2021 12:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Officials of Loniv Narendranagar honored including Agriculture Minister
स्वर्गाश्रम स्थित वेदनिकेतन आश्रम में आयोजित कार्यकक्रम में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को सम्मा? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। जानकी सेतु के निर्माण में अहम रोल निभाने वाले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल को स्वर्गाश्रम-लक्ष्मणझूला क्षेत्र के लोगों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को स्वर्गाश्रम स्थित वेद निकेतन में देवभूमि गढ़वाल तीर्थाटन, पर्यटन एवं योग विकास समिति की ओर से पूर्व मंत्री स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी की 86वीं जयंती कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी को श्रद्धांजलि दी गई। समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह रावत ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए क्षेत्र की बेहतरी का माध्यम बने रामझूला को बनाने में उनके योगदान को याद किया गया। देवभूमि गढ़वाल तीर्थाटन, पर्यटन एवं योग विकास समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह रावत ने कहा कि वास्तव में जानकी सेतु का सपना कृषिमंत्री के कारण पूरा हो सका। इस पुल के लिए क्षेत्र के लोग पूर्व सीएम विजय बहुगुणा और कृषि मंत्री का आजीवन आभारी रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि मंत्री, लोनिवि नरेंद्रनगर के अधिशासी अभियंता एमए खान, सहायक अभियंता विवेक सेमवाल के अलावा हिलवेज कंपनी के मोहनलाल शर्मा आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अध्यक्ष माधव अग्रवाल, बंशीलाल नौटियाल, स्वामी विजयानंद सरस्वती, इंद्रप्रकाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, नारायण सिंह राणा, संजय अग्रवाल, कोमल शर्मा, भगत सिंह पयाल, महेश अग्रवाल, संतोष रावत, रमेश जोशी, ओम प्रकाश शर्मा, सत्यप्रकाश सोनी, रामचंद्र जोशी, नवीन राणा, जितेंद्र धाकड़, पिंकी शर्मा, घनश्याम तिवाडी, मुरली शर्मा, चेतन चौहान, आकाश नागर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed