{"_id":"6a5e87d65cb250580d05ad5f","slug":"officials-arrived-to-divert-the-water-from-the-drain-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1023109-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: खाले के पानी को डायवर्ट करने पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: खाले के पानी को डायवर्ट करने पहुंचे अधिकारी
Tue, 21 Jul 2026 02:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
पानी को डायवर्ट करती जेसीबी: संवाद
गडूल ग्राम पंचायत के अंतर्गत सूर्यधार झील मार्ग पर सिला चौकी के पास झाज गांव में अमगड़ खाले में आई बाढ़ और मलबे से अस्थायी पुलिया बहने से सिला चौकी, कंड़ोली, खरक, सेबूवाला आदि गांवों का संपर्क थानो-भोगपुर मुख्य मार्ग से टूट गया है। सोमवार की सुबह सिंचाई विभाग के अधिकारी एक बड़ी और दो अन्य जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे।
सूर्यधार मार्ग पर इठारना की तरफ से एक खाला आता है, जिसमें आए तेज बहाव के पानी और मलबे से मार्ग पर बनी अस्थायी कच्ची पुलिया बह गई। पक्की पुलिया निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन भी किया था। लेकिन प्रदर्शन की रात तेज बहाव की चपेट में आकर पुलिया बह गई, जिससे थानो-भोगपुर मुख्य मार्ग से कई गांवों को संपर्क टूट गया है।
अमर उजाला में रविवार और सोमवार के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद सोमवार सुबह ही सिंचाई विभाग के अधिकारी ट्रक में बड़ी एक्सकवेटर मशीन को लेकर मौके पर पहुंचे। इसके अलावा दो अन्य जेसीबी भी मौके पर बुलाई गई।जिसके बाद खाले को चैनलाइज कर पानी एक तरफ डायवर्ट करने का प्रयास शुरू किया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मांग है कि जब तक पक्की पुलिया नहीं बनती है, तब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। ग्रामीण राम सिंह रावत ने कहा कि उनकी टिन शेड की दुकान में भारी मलबा और पानी घुस चुका है। ऐसा लग रहा है जैसे नदी के बीच में कोई दुकान बनाई गई है। वन सरपंच मोंटी रावत ने कहा कि कुछ दूरी पर आपदा में मछली पालन का एक तालाब भी बह चुका है। बीडीसी सदस्य रवींद्र सिंह रावत ने कहा कि तीन मकान खतरे की जद में आ चुके हैं, जिनके करीब से होकर पानी बह रहा है।
-- -
- सोमवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। पुलिया बहने से कई गांवों का संपर्क टूट चुका है, जिससे भोगपुर, थानो, रानीपोखरी आदि स्कूल में जाने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जल्द ही पुलिया निर्माण करवाया जाएगा। - गौरव सिंह, ब्लॉक प्रमुख डोईवाला
-- -
- पहाड़ों पर हुई बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों को पुलिया निर्माण के निर्देश दिए हैं। पानी कम होते ही काम शुरू करवाया जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। - बृजभूषण गैरोला, विधायक डोईवाला