{"_id":"6809502eafda809fee08d929","slug":"now-roadways-passes-will-not-be-made-online-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-672450-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अब ऑनलाइन नहीं बनेंगे रोडवेज के पास, फर्जी तरीके से थे बनाए जा रहे, अब इस तरीके से होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अब ऑनलाइन नहीं बनेंगे रोडवेज के पास, फर्जी तरीके से थे बनाए जा रहे, अब इस तरीके से होगा काम
Thu, 24 Apr 2025 12:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:37 PM IST
सार
मासिक रियायती पास बनवाने के दौरान आवेदक 15 दिन का किराए का भुगतान करता है और इस पास पर वह निर्धारित रूट पर एक माह तक यात्रा करते हैं। हर माह यह पास नवीनीकरण करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन प्रक्रिया से फर्जी पास बन रहे थे। जो विभाग की पकड़ में भी आए
विज्ञापन
पास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परिवहन निगम ने मासिक रियायती पास बनाने की ऑनलाइन सुविधा को बंद कर दिया है। अब आवेदक को डिपो पर जाकर ही यह पास बनाना होगा। हालांकि ऑफलाइन पास बनाए जाने के लिए अभी मुख्यालय से कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। जिससे यात्री मासिक रियायती पास नहीं बना पा रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय रूटों पर प्रतिदिन रोडवेज से सफर करने वाले कॉलेज और इंस्टीट्यूट के छात्र, कर्मचारी या अन्य यात्री मासिक रियायती (एमएसी) पास बनवाते हैं। मासिक रियायती पास बनवाने के दौरान आवेदक 15 दिन का किराए का भुगतान करता है और इस पास पर वह निर्धारित रूट पर एक माह तक यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
हर माह यह पास नवीनीकरण करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन प्रक्रिया से फर्जी पास बन रहे थे। जो विभाग की पकड़ में भी आए। इसके बाद परिवहन विभाग ने पास बनाए जाने की ऑनलाइन प्रक्रिया को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Pahalgam Terror Attack: दून घाटी का कश्मीर से मोहभंग, पहले जाने की थी बेकरारी, अब बुकिंग कैंसिल कराने को बेचैन
अब यह पास ऑफलाइन बनाए जाएंगे। इसके लिए आवेदकों को डिपो कार्यालय जाना पड़ेगा। ऋषिकेश डिपो में अभी ऑफलाइन पास बनाए जाने की प्रक्रिया शुरु नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं।