{"_id":"622b76aeb8fc4a41c51b887a","slug":"notice-given-to-six-travel-agencies-rishikesh-news-drn406180539","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह ट्रैवल एजेंसियों को परिवहन विभाग ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह ट्रैवल एजेंसियों को परिवहन विभाग ने दिया नोटिस
विज्ञापन
03 आईएसबीटी परिसर में ट्रैवल एजेंसियों का सत्यापन करते एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग ने आईएसबीटी परिसर में अवैैध रूप से चल रही ट्रेवल एजेंसियों के लाइसेंस की जांच की। जांच के दौरान कोई भी एजेंसी संचालक परिवहन विभाग की ओर से जारी लाइसेंस नहीं दिखा पाया। लाइसेंस नहीं मिलने पर एआरटीओ (प्रवर्तन) ने एजेंसी संचालकों को जल्द ही लाइसेंस लेने के लिए नोटिस जारी किया है।
एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी की ओर से बताया गया कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर आईएसबीटी क्षेत्र में संचालित हो रही ट्रेवल एजेंसियों का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान कोई भी लाइसेंस नहीं दिखा पाया। उन्होंने कहा कि ट्रेवल एजेंट, टूर ऑपरेटर्स को सार्वजनिक वाहनों में यात्रा के लिए टिकटों की बिक्री/बुकिंग करने के लिए मोटरयान अधिनियम के तहत संभागीय परिवहन अधिकरण (एसटीए) से लाइसेंस लिया जाना आवश्यक है। जांच के दौरान छह ट्रेवल एजेंसी संचालकों में से कोई भी लाइसेंस नहीं दिखा पाए। कहा कि सभी एजेंसियों को समय से लाइसेंस लेने के लिए नोटिस भेजा गया है।
टैक्सी चालकों ने की थी तालाबंदी की चेतावनी
आईएसबीटी स्थित ट्रेवल एजेंसियों की ओर से ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को औने पौने किराये पर दिल्ली भिजवाने पर स्थानीय टैक्सी चालकों का काम प्रभावित हो रहा था। 27 फरवरी को गढ़वाल मंडल टैैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन ने एआरटीओ को ज्ञापन देकर संबंधित ट्रेवल एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। कार्रवाई न होने पर उन्होंने 11 मार्च को एआरटीओ कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी थी। उसके जवाब में एआरटीओ ने छह ट्रेवल एजेंसियों का सत्यापन किया।