फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Not only the river Ganges but our cultural heritage: Doval

गंगा नदी मात्र नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर- डोभाल

Mon, 22 Mar 2021 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Not only the river Ganges but our cultural heritage: Doval
ऋषिकेश। विश्व वानिकी दिवस पर स्मृतिवन ऋषिकेश में पौधारोपण किया गया। नमामि गंगे कार्यों के लिए गठित जिला गंगा सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वजल कार्यक्रम के जिला प्रभारी जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल ने अठूर भागीरथी स्वयं सहायता समूहद्वारा संचालित स्मृतिवन ऋषिकेश में दुर्लभ प्रजाति के औषधीय और फलदार पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डोभाल ने कहा कि गंगा नदी मात्र नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक का कर्तव्य है। हमें गंगा स्वच्छता के लिए प्रयास करते रहना है। इस अवसर पर स्मृतिवन के संरक्षक पर्यावरणविद विनोद जुगलान, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, मंजू जोशी, नवनीत चंद्र, राजीव थपलियाल, प्रदीप जुगलान, रमेश चंद्र, तेजराम बेलवाल, शीला देवी, सीता देवी, सरोजनी देवी, कमला देवी, शीलू पंत, रेखा रावत, विमला नौटियाल, मनसा राम गौड़, अजय पंवार, सुभाष बहुगुणा, दीपक कैंतुरा, वनकर्मी देवेंद्र सिंह, मोहित कुमार, राहुल रावत, आनंद सिंह, मित्रपाल, तरुण कुमार , सोनू रावत, प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

पर्यावरण सुरक्षित तो हम सुरक्षित: एआरटीओ
ऋषिकेश। विश्व वानिकी दिवस पर एआरटीओ कार्यालय में पौधारोपण किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने भी पौधारोपणा का संकल्प लिया। एआरटीओ अरविंद पांडेय ने कहा कि यदि हमारा पर्यावरण सुरक्षित होगा तो हम सुरक्षित होंगे। इसलिए हमें अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करना होगा। इस दौरान एआरटीओ कार्यालय परिसर में सीता, अशोक के करीब 100 पौधे रोपे गए। इस दौरान अगापे स्कूल के निदेशक विक्रांत भंडारी, एसएन मिश्रा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed