{"_id":"6a31b0452b675582080d5c8d","slug":"noida-youth-washed-away-while-bathing-in-ganga-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-997371-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: साईं घाट पर गंगा स्नान के दौरान बहा नोएडा का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: साईं घाट पर गंगा स्नान के दौरान बहा नोएडा का युवक
Wed, 17 Jun 2026 01:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
मुनि की रेती-तपोवन क्षेत्र स्थित साईं घाट पर नोएडा निवासी युवक नहाने के दौरान तेज लहरों में समा गया और देखते ही देखते नजरों से ओझल हो गया।
सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ढालवाला की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि स्थानीय पुलिस, प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से जानकारी प्राप्त कर सर्च अभियान शुरू किया गया। दिल्ली से सात युवकों का एक समूह ऋषिकेश भ्रमण के लिए आया था। सभी युवक तपोवन क्षेत्र स्थित साईं घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे। स्नान के दौरान शौर्य नागर (20) पुत्र किशनपाल निवासी बिसरख जलालपुर गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश गंगा में तैरने का प्रयास करने लगा, लेकिन नदी के तेज बहाव और गहराई की चपेट में आकर बह गया। बताया कि आसपास के घाटों पर युवक की तलाश की जा रही है।