फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   No rafting done, tourists returned disappointed

गंगा में नहीं हुई राफ्टिंग, मायूस होकर लौटे पर्यटक

Sun, 18 Sep 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:45 AM IST
सार

पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने से गंगा का जलस्तर बढ़ गया।राफ्टिंग पर रोक लगने के बाद मुनिकीरेती क्षेत्र में राफ्टिंग के लिए पहुंचे पर्यटकों को मायूस होकर लौटना पड़ा।जिससे इस समय गंगा में राफ्टिंग करना खतरे से खाली नहीं है।

विज्ञापन
No rafting done, tourists returned disappointed

विस्तार

पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने से गंगा का जलस्तर बढ़ गया। जिसके कारण पर्यटन विभाग ने गंगा में राफ्टिंग पर अनिश्चितकाल के रोक लगा दी है। राफ्टिंग पर रोक लगने के बाद मुनिकीरेती क्षेत्र में राफ्टिंग के लिए पहुंचे पर्यटकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। वहीं राफ्टिंग व्यवसायियों के चेहरों पर भी मायूसी छा गई।
विज्ञापन

मुनिकीरेती क्षेत्र में करीब तीन माह बाद बीते 10 सितंबर को पर्यटन विभाग ने गंगा में राफ्टिंग की अनुमति प्रदान की थी। पहले दिन करीब 1700 पर्यटकों ने राफ्टिंग का लुत्फ उठाया था। शुक्रवार से गंगा जलस्तर बढ़ रहा है। शनिवार का गंगा जलस्तर कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसके साथ ही गंगा में भारी मात्रा में सिल्ट भी बहकर आ रहा है। जिससे इस समय गंगा में राफ्टिंग करना खतरे से खाली नहीं है।
हर दिन करीब दो हजार पर्यटक राफ्टिंग कर रहे थे। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण अभी तक शिवपुरी से खारास्रोत तक हो रही थी।
पर्यटन विभाग ने शुक्रवार को दो बजे के बाद से गंगा में राफ्टिंग पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगा दी थी।
शनिवार को करीब 510 पर्यटक पर्यटक राफ्टिंग खुलने का इंतजार करते रहे।
दो दिन से लगातार हो रही बारिश होने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए राफ्टिंग पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी गई है। गंगा का जलस्तर कम होते ही राफ्टिंग की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-खुशाल सिंह नेगी, जिला साहसिक पर्यटन अधिकारी टिहरी गढ़वाल
चेतावनी रेखा से 87 मीटर नीचे बह रही गंगा
पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा और उसकी सहायक नदिया उफान पर आ गई हैं। इससे मैदानी भागों में गंगा घाटों को छूकर बह रही है। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती, तपोवन, त्रिवेणी घाट पर सुरक्षा दृष्टिगत जल पुलिस और पीएससी के जवान तैनात हैं।

शनिवार को गंगा चेतावनी रेखा 339.50 मीटर से 87 मीटर नीचे 338.63 मीटर नीचे बह रही थी। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक सुबह 10 बजे दोपहर दोपहर 2 बजे तक गंगा का जलस्तर 338.62 मीटर और शाम 8 बजे गंगा का जलस्तर 338.63 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed