{"_id":"cdee514886a9a8d0dbf23d498a954782","slug":"no-quility-in-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के मरम्मत कार्य में गुणवत्ता गायब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के मरम्मत कार्य में गुणवत्ता गायब
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा मद से मरम्मत किए जा रहे लक्ष्मणझूला-कांडी-दुगड्डा स्टेट हाईवे के कार्य में किस कदर लापरवाही बरती जा रही है, इसका खुलासा बीते दिन खैरखाल के पास ढहे पुश्ते से हो गया है। महकमा करोड़ों के बजट से किस तरह से निर्माण कर रहा है, इसकी निगरानी करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में करोड़ों के मरम्मत कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। 2014 की आपदा में क्षतिग्रस्त स्टेट हाईवे की मरम्मत कार्य पीडब्लूडी एडीबी आपदा डिवीजन पौड़ी ने लगभग छह महीने विलंब से जुलाई 2015 में ऐन बरसात में शुरू किया। करीब डेढ़ महीने पहले मार्ग के डामरीकरण कार्य को गुणवत्ता की कमी के चलते बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद से क्षतिग्रस्त हाईवे पर पुश्तों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। लेकिन इसमें भी विभाग गुणवत्ता का ख्याल नहीं रख रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार को खैरखाल में जिस स्थान पर जेसीबी पलटी है, उक्त साइट पर हाल ही में आपदा मद से पुश्ते का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महज पत्थरों की सिंगल चिनाई से बने पुश्ते के ऊपर जेसीबी के जाते ही पुश्ता ढह गया। इससे चालक जेसीबी समेत खाई में जा गिरा। मौके पर मौजूद टैक्सी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा का आरोप है कि विभाग हाईवे पर क्षतिग्रस्त पुश्तों को मानक के अनुरूप नहीं बना रहा है। उक्त स्थान पर जेसीबी की बजाए यात्रियों से भरा वाहन होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
पहले स्वीकृति, फिर निर्माण शुरू कराने में विलंब
अगस्त 2014 में आपदा के दौरान राज्यमार्ग संख्या नौ लक्ष्मणझूला-कांडी-दुगड्डा-रतबाढाब-धुमाकोट के यमकेश्वर क्षेत्र के करीब 80 किलोमीटर पैच में कई जगह हाईवे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हाईवे पर करीब एख दर्जन डेंजर प्वाइंट बन गए थे। इसके बावजूद सरकार ने आपदा मद में तत्काल हाईवे की मरम्मत कार्य को शुरू कराने की बजाए प्रस्ताव को मंजूरी देने में चार महीने लगा दिए।
लिहाजा क्षेत्र के करीब तीन सौ गांवों के लोगों और पर्यटकों को जान हथेली पर लेकर जैसे तैसे आवागमन करना पड़ा। दिसंबर 2014 में मार्ग को वित्तीय मंजूरी मिली, लेकिन लोक निर्माण विभाग एडीबी आपदा डिवीजन पौड़ी ने मरम्मत कार्य शुरू कराना उचित नहीं समझा। महीनों बाद शुरू हुए मरम्मत कार्य में अब महकमा निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी कर रहा है। इससे लोग पीडब्लूडी एडीबी आपदा डिवीजन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे हैं।
स्टेट हाईवे की मरम्मत कार्य में गुणवत्ता की कमी का मामला संज्ञान में है। लेकिन लापरवाही हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द साइट विजिट की जाएगी और जरूरत पड़ी तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-एसके बिरला, मुख्य अभियंता, पीडब्लूडी एडीबी आपदा, देहरादून