फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   No one could shake Angad's feet

रावण के दरबार में कोई नहीं हिला पाया अंगद का पैर

Mon, 07 Oct 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
No one could shake Angad's feet
भरत विहार स्थित रामलीला में श्रीराम का भेद लेते हनुमान। - फोटो : RISHIKESH
श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी की रामलीला में 9वें दिन विभीषण शरणागत, सेतुबंध और रावण-अंगद संवाद की लीला का मंचन किया गया। रावण-अंगद संवाद के दौरान जब अंगद ने रावण दरबार में उपना पैर जमाया तो वहां उपस्थित राक्षसों ने पैर हिलाने के लिए काफी जोर लगाया, लेकिन कोई भी अंगद का पैर न हिला सका। इस दृश्य के मंचन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

बनखंडी में आयोजित रामलीला में शनिवार को विभीषण शरणागत में दिखाया गया कि अपने बड़े भाई रावण को विभीषण सलाह देते है कि वह श्रीराम से दुश्मनी न करें और माता सीता को लौटा दें। इस पर क्रोधित होकर रावण विभीषण को लात मारकर राज्य से बाहर कर देता है। इसके बाद विभीषण श्रीराम के दल में शरण्र लेते हैं। इसके बाद समुद्र पार करने के लिए सेतुबंध की तैयारी शुरू की और शिवलिंग की स्थापना कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद नल नील ने पत्थरों का पुल बनाया और चढ़ाई करने से पूर्व श्रीराम ने एक बार फिर रावण को संधि करने के लिए राजा बालि के पुत्र अंगद को दूत बनाकर लंका भेजा। मगर, रावण ने अहंकार के चलते श्रीराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष विनोद पाल, महामंत्री हरीश तिवाड़ी, मनमीत कुमार, रोहताश पाल, हुकुमचन्द्र, सुरेन्द्र कुमार, दीपक जोशी, राजेश दिवाकर, विनोद रतूडी, पप्पू पाल, नीतीश पाल, शशांक पाल, सुभाष पाल, प्रशांत पाल, ललित शर्मा, अशोक मौर्य, संजय शर्मा, अनिल धीमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शबरी ने श्रीराम को खिलाए जूठे बेर
ऋषिकेश। श्री भरत रामलीला दशहरा कमेटी के रंगमंच का शनिवार को शुभारंभ रोटरी क्लब ऋषिकेश के अध्यक्ष जितेंद्र बड़थ्वाल, राजीव गर्ग, नितिन गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, डॉ. हरिओम प्रसाद, डॉ. राजेंद्र गर्ग, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जितेंद्र पंवार, युवा कांग्रेस के नेता अभिषेक शर्मा, लायंस क्लब रॉयल के अध्यक्ष लविश अग्रवाल, धीरज मखीजा ने किया। इस दौरान मंच पर विशेष प्रकार के इफेक्ट से शबरी की कुटिया दर्शाई गई। मंचन में दिखाया गया कि श्रीराम शबरी की कुटिया में पहुंचते हैं। शबरी राम को चख चखकर बेर खिलाती है और राम बड़े प्रेमपूर्वक से उन्हें खाते हैं। इसके बाद बाली वध का मंचन किया गया। इस दौरान प्रधान संचालक कुंवरपाल प्रजापति, कमेटी चेयरमैन रवि कुमार जैन, कमेटी अध्यक्ष विकास तेवतिया, निर्देशक विजय गोस्वामी, रजत शर्मा, सागर प्रजापति, आलोक चावला, सुशील प्रजापति, मधु जोशी, रोमा सहगल, शर्मिष्ठा पटेल, सीमा रानी, मित्रपाल प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

 बनखंडी में आयोजित रामलीला में अंगद रावण-संवाद का मंचन करते कलाकार।

बनखंडी में आयोजित रामलीला में अंगद रावण-संवाद का मंचन करते कलाकार।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed