{"_id":"a8e107200a680b684234d5899a923225","slug":"no-garbage-in-dharmnagri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थक्षेत्र में नहीं रहेगी गंदगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थक्षेत्र में नहीं रहेगी गंदगी
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर से ही सही, लेकिन नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक को ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए राजस्व की भूमि मिल गई। तीर्थक्षेत्र में अर्द्धकुंभ मेले के दृष्टिगत जमा गंदगी का उठान और ट्रेंचिंग ग्राउंड में डंपिंग का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। निकाय को कूड़ा-कचरा डंपिंग के लिए भूमि उपलब्ध होने से तीर्थक्षेत्र और गंगा को गंदगी से निजात मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एसडीएम कोटद्वार गोपालराम बिनवाल ने ट्रेंचिंग ग्राउंड का शुभारंभ किया। बताया गया कि निकाय इसके बाद नदी किनारे और बरसाती नालों में डंप होने वाली गंदगी का उठान कराकर थाना लक्ष्मणझूला के समीप बने ट्रेंचिंग ग्राउंड में जमा कराएगी।
विज्ञापन
हालांकि अभी यहां जमा होने वाले अजैविक कूडे़ के रिसाइक्लिंग और जैविक कचरे से खाद बनाने की व्यवस्था नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी बिनवाल और नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत की अगुवाई में तहसील, निकाय कर्मियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लक्ष्मणझूला और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
एकत्रित कूड़े-कचरे को उठाकर ट्रेंचिंग ग्राउंड में डंप कराया। अभियान में तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला, सभासद शाकुंबरी नेगी, महावीर सिंह नेगी, हिमानी राणा, डॉ. नारायण सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य गीता राणा, लेखपाल सत्यपाल सिंह चौहान, नवीन राणा, देवेंद्र राणा, आदेश तोमर आदि शामिल थे।