फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   no community toilet in mela

खुले में शौच करने को मजबूर श्रद्धालु

Fri, 22 Jan 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Fri, 22 Jan 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
no community toilet in mela

अर्द्धकुंभ मेले में तीर्थ दर्शन और गंगा स्नान के लिए लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए स्थायी तो दूर अस्थायी शौचालयों का भी प्रबंध नहीं किया गया है। आसपास के क्षेत्रों में शौचालयों की व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालु खुले में शौच करने को मजबूर हैं। इससे तीर्थ और मोक्षदायिनी गंगा प्रदूषित हो रही है।

विज्ञापन


लेकिन अर्द्धकुंभ मेला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को इससे कोई लेना देना नहीं। अर्द्धकुंभ में मकर संक्रांति का पहला स्नान पर्व बीत चुका है। कुंभ मेले के चलते लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। लेकिन क्षेत्र में पहुंच रहे हजारों श्रद्धालुओं के लिए शौचालय की कहीं कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन


लिहाजा उन्हें परेशान होकर खुले आसमान के नीचे सड़कों के किनारे और गंगा तटों के आसपास शौच को जाना पड़ रहा है। इससे तीर्थ क्षेत्र में गंदगी फैलने लगी है। लेकिन जिम्मेदार लोग मुकम्मल व्यवस्था करने की बजाए चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रद्धालुओं के लिए मेला क्षेत्र के आसपास मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जा रही है। आदेश और सुविधानुसार ही इन टॉयलेट्स को क्षेत्र में लगाया जा रहा है।-अवधेश कुमार, अपर मेलाधिकारी



क्या है मोबाइल टॉयलेट
मोबाइल टॉयलेट ट्रैक्टर ट्रॉली और जीरो वेस्ट युक्त है। इसमें एक महिला और एक पुरुष टॉयलेट के साथ ही वॉशफिशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसे ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से कहीं भी ले जाया जा सकता है। साथ ही सुविधानुसार उचित स्थान पर लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed