फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Nitika, Unnati and Tejas selected for Jujitsu Championship

Rishikesh News: राष्ट्रीय जूजित्सु चैंपियनशिप के लिए नितिका, उन्नति व तेजस का चयन

Fri, 19 Dec 2025 02:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 19 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Nitika, Unnati and Tejas selected for Jujitsu Championship
राष्ट्रीय जूजित्सु चैंपियनशिप के लिए चयनित ​खिलाड़ी। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
20 से 23 दिसंबर तक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हल्द्वानी में राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर अंडर-18 जूजित्सु चैंपियनशिप-2025 प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में ऋषिकेश के तीन खिलाड़ियों नितिका, उन्नति और तेजस का चयन उत्तराखंड की टीम में हुआ है।


उत्तराखंड मार्शल आर्ट एकेडमी की चीफ कोच प्रज्ञा जोशी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों में गुमानीवाला से उत्तराखंड मार्शल कराटे एकेडमी के तीन खिलाड़ी नितिका पंत, उन्नति बिष्ट और तेजस सिंह का चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में जूजित्सु खेल की नेवाजा एवं फाइटिंग स्पर्धा में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों काे जूजित्सु इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, मेयर शंभू पासवान, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक महर, राष्ट्रीय रेफरी नीलेश जोशी, खेल विभाग के कोच करुणा निधि पांडे आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed