फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Nimesh got 100 percent marks in Sanskriti knowledge test

संस्कृति ज्ञान परीक्षा में निमेष ने प्राप्त किए शत प्रतिशत अंक

Sat, 30 Apr 2022 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Nimesh got 100 percent marks in Sanskriti knowledge test
04 पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में छात्रों को दिए गए मेडल और प्रमाण पत्र? - फोटो : RISHIKESH
पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावक और पुरातन छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र निमेष सिंह कंडारी ने अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

शनिवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी, विद्यालय के प्रबंधक हर्षमणि व्यास, गजेंद्र उनियाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि आधुनिक शिक्षा पद्धति में जीवन एवं संस्कृति मूल्यों का विशेष स्थान है। इन्हीं से समाज में मर्यादाएं व मूल्य संरक्षित रह सकते हैं। कार्यक्रम में पुरातन छात्र अभिषेक रावत, मयंक पोखरियाल, अनुशालव भट्ट और अभिभावकों में नरेंद्र सिंह गुसाईं, अक्षिता उनियाल को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर दिनेश सकलानी, नवनीश शर्मा, बीरेंद्र किशोर गौड़, अनीता भट्ट, प्रभाकर भट्ट, सुनील राजपूत, आशीष चौहान, बिशन सिंह, दिविशंकर नैथानी, नरेश पुंडीर, अमित डोभाल, विवेक डोभाल, विजेंद्र सिंह, विक्रमा देवी, रमेश गुनसोला आदि शामिल थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed