फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Night service from Srinagar to Delhi started

Rishikesh News: श्रीनगर से दिल्ली के लिए रात्रि सेवा शुरू

Sat, 03 Jan 2026 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 03 Jan 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Night service from Srinagar to Delhi started
दिल्ली के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- शाम छह बजे से चलती है रोडवेज बस, सुबह पांच बजे पहुंचती है दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। रोडवेज श्रीनगर डिपो की ओर से श्रीनगर से दिल्ली के लिए रात्रि सेवा शुरू कर दी गई है। यह बस रात को छह बजे श्रीनगर से चलकर दिल्ली पहुंचेगी। अगले दिन दिल्ली से चलकर ऋषिकेश से होते हुए श्रीनगर पहुंचेगी।
रोडवेज प्रशासन की ओर से पर्वतीय जिलों से रात्रि सेवा शुरू करने पर विचार किया जा रहा था। स्थानीय लोग भी काफी समय से श्रीनगर से दिल्ली या फिर चंडीगढ़ के लिए रात्रि बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। अब रोडवेज श्रीनगर डिपो की ओर से रात्रि सेवा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

यह बस शाम छह बजे श्रीनगर गढ़वाल से चलकर रात करीब नौ बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। ऋषिकेश से 9:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। सुबह करीब पांच बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहां से सुबह सात बजे श्रीनगर गढ़वाल के लिए चलेगी। जो दोपहर दो बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। शाम करीब पांच बजे श्रीनगर पहुंचेगी। इस बस सेवा के शुरू होने से पर्वतीय क्षेत्रों से लोग पूरी रात सफर कर दिल्ली पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आज ऋषिकेश डिपो को मिल सकती हैं नई बसें
ऋषिकेश डिपो को रविवार को नई बसें मिल सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से 49 बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद डिपो को चार बसें मिलेंगी। इन बसों के मिलने के बाद डिपो की ओर से बंद पड़े रूटों को शुरू किया जाएगा।

---
कोट-
श्रीनगर गढ़वाल से दिल्ली के लिए एक जनवरी से रात्रि सेवा शुरू की गई है। इस सेवा से पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। भविष्य में अन्य रूटों पर भी रात्रि सेवा शुरू करने पर विचार किया जाएगा। - नरेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक रोडवेज ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed