{"_id":"6058ed278ebc3edf61451b2f","slug":"neelkanth-temple-should-be-included-in-shrine-board-rishikesh-news-drn3744640133","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की बैठक में उठा नीलकंठ श्राइन बोर्ड का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की बैठक में उठा नीलकंठ श्राइन बोर्ड का मुद्दा
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम में आयोजित जिला पंचायत की बैठक।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। नीलकंठ मंदिर को श्राइन बोर्ड में शामिल करने का मुद्दा जिला पंचायत पौड़ी की बैठक में उठाया गया। जिला पंचायत सदस्यों ने एक स्वर में नीलकंठ मंदिर को श्राइन बोर्ड में शामिल करने की मांग की है। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष ने सिंचाई, पीडब्लूडी, जलसंस्थान समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने विकास कार्यों पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने के निर्देश दिए।
सोमवार को परमार्थ निकेतन आश्रम परिसर में जिला पंचायत पौड़ी की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिला पंचातय अध्यक्ष शांति देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष के सामने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्या के समाधान के लिए बजट की मांग की। साथ ही विभागीय कार्यों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई।
उमरोली जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने बैठक में जोग्याणा-उलेला के लिए पेयजल की मांग, तिमली अकरा गांव के लिए एक किमी सड़क निर्माण, रणचूला गांव में तीन सौ मीटर पुस्ता निर्माण, ग्राम पंचायत उड्डा में एक किमी सड़क निर्माण आदि कार्यों के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष से 20 लाख रुपये बजट की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गंगा भोगपुर में बदहाल बनी नहर को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
भादसी जिला पंचायत सदस्य क्रांति कपरुवाण ने कोटा-माला सड़क निर्माण, ब्लॉक की ओर जाने वाली मुख्य सड़क निर्माण की जांच, यमकेश्वर में 108 सेवा की मांग समेत नीलकंठ मंदिर को श्राइन बोर्ड में शामिल करने की मांग की। बैठक में जिला पंचायत सदस्य गौरव रावत, चांदपुर के जिला पंचायत सदस्य अमन बिष्ट, इस मौके पर पौड़ी मुख्य विकास अधिकारी आशीष बंणगाई, अपर मुख्य जिला पंचायत अधिकारी संतोष कुमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रचना बुटोला, जिला पंचायत सदस्य कैलास, विनोद डबराल, संजय डबराल, कुलदीप रावत आदि शामिल थे।