फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Narrated the marriage of Shri Krishna and Rukmini

Rishikesh News: श्रीकृष्ण और रुकमणी का विवाह का प्रसंग सुनाया

Fri, 09 Jun 2023 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Narrated the marriage of Shri Krishna and Rukmini

विज्ञापन



कथा सुनने आसपास के गांव से पहुंचे थे लोग, विवाह का मंचन देख हुए भाव विभोर

शिव मंदिर क्यावा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण और रुकमणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया। विवाह का मंचन देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। आसपास के गांव के लोग भी बड़ी संख्या में कथा सुनने पहुंचे।

कथा वाचक आचार्य विवेक शरण शास्त्री जी महाराज ने श्रीकृष्ण और रुकमणी के विवाह से संबंधित कई रोचक प्रसंग सुनाए। सुंदर झांकियाें की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि भगवान की लीला इतनी दिव्य है कि स्वयं भोलेनाथ उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गए। जब भगवान श्रीकृष्ण मथुरा जाने लगे समस्त ब्रज की गोपियां भगवान कृष्ण के रथ के आगे खड़ी हो गईं। कहने लगी हे कन्हैया जब आपको हमें छोड़कर ही जाना था, तो हम से प्रेम क्यों किया।
विज्ञापन




गोपी उद्धव संवाद, श्री कृष्ण एवं रुकमणी विवाह उत्सव पर मनोहर झांकी प्रस्तुत की गई। आज मेरे श्याम की शादी है भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। विवाह उत्सव के दौरान निकली बारात और वरमाला का दृश्य मोहक रहा। इस मौके पर वेद पाठी सुकदेव त्रिपाठी, आचार्य विजय कृष्ण शास्त्री, आचार्य अमित जोशी, आचार्य बृजेश जोशी, पंडित मिल्कीराम जोशी, सूरज जोशी, निकेश शर्मा, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed